Covied-19 से ज्यादा खतरनाक वायरस जिसक नाम है Disease-X Virus, करोड़ लोगो की जान खतरे में है।

Covied-19 से ज्यादा खतरनाक वायरस जिसक नाम है Disease-X Virus ,करोड़ लोगो की जान खतरे में है।

Disease-X Virus

एक नई किताब जिसमे लिखा है Disease – X वायरस के बारे में उस किताब के अनुसार, आने वाले सालों में एक ऐसी नई महामारी हो सकती है जो कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है, और इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण इसे “डिजीज़ एक्स” का नाम दिया गया है। विश्व में मौजूद बेशुमार वायरसों के कारण विशेषज्ञ मानते हैं कि इनमें से कोई वायरस इस नई महामारी का कारण बन सकता है।

Join Our Groups - Sticky Bottom

Welcome to Our Blog

Join our WhatsApp & Telegram for latest updates!

मुख्य बातें
– वायरस के बारे में लिखी गई नई किताब डिजीज़ एक्स के बारे में चेतावनी देती है।
– कहा जाता है कि डिजीज़ एक्स, कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
– इस बीमारी के बारे में बहुत कम जानकारी है, इसलिए इसे “डिजीज़ एक्स” कहा जाता है।

Disease-X Virus
Disease-X Virus

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क : Disease-X Virus दो वैक्सीन एक्सपर्ट्स द्वारा लिखी गई एक नई किताब में चेतावनी देते हुए बताया गया है कि दुनिया इस समय आने वाली महामारी के लिए तैयार नहीं है। किताब के अनुसार, पृथ्वी पर करोड़ों वायरस घूम रहे हैं, जिनके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं है। किताब के लेखकों ने दावा किया है कि जैसे कि एक दशक पहले स्पैनिश फ्लू ने कई लोगों की जान ली थी, उसी तरह अगली महामारी 5 करोड़ लोगों की मौत का कारण बन सकती है।

यूके वैक्सीन टास्क फोर्स की पूर्व चेयरमेन, केट बिंघम, और पूर्व पत्रकार और राजनीतिक सलाहकार टिम हेम्स ने मिलकर “दी नेक्स्ट किलर: हाऊ टू स्टॉप दी नेक्स्ट पैंडेमिक बिफोर इट स्टार्ट्स” नाम की एक किताब लिखी है। इसी किताब में डिजीज़ एक्स का जिक्र है। किताब का एक हिस्सा डेली मेल में छापा गया, जिसमें बताया गया है कि कैसे वायरस पृथ्वी पर सबसे प्रचुर और विविध जीवन रूप हैं, और उनमें से कितने मनुष्यों के लिए खतरा पैदा करते हैं।

Disease-X Virus
Disease-X Virus

उनके कहने के हिसाब से बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने वायरस के पच्चीस परिवारों की पहचान की है, जिनमें से प्रत्येक में सैकड़ों या हजारों अलग-अलग वायरस मिले हैं, जिससे इनमे से कोई भी महामारी फैलाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि वायरस जानवरों से मनुष्यों में आ सकते हैं और तेजी से म्यूटेट हो सकते हैं, जैसा कि ईबोला, एचआईवी/एड्स और कोविड-19 के मामलों में देखा गया है।

Disease-X Virus कितनी खतरनाक है?

Disease-X Virus
Disease-X Virus

 

कुछ समय पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी अगली महामारी की संभावना के बारे में सचेत किया था, जिसे डिजीज़-एक्स का नाम दिया गया था। WHO ने साल 2018 में डिज़ीज़-एक्स के बारे में बताया था, यानी कोविड-19 महामारी के दुनियाभर में फैलने से एक साल पहले। यानी ईबोला, SARS और ज़िका के साथ WHO की खतरनाक बीमारियों की लिस्ट में डिज़ीज़-एक्स भी शामिल है।

WHO के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि डिजीज़-एक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खतरनाक महामारी का कारण बन सकता है, जो ऐसे रोगज़नक़ के कारण हो सकता है, जिनके बारे में मौजूदा समय में कोई जानकारी नहीं है। उनकी लिस्ट में शामिल बीमारियां ऐसी हैं, जिनका इलाज इस वक्त हमारे पास नहीं है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिजीज़ एक्स ज़ूनॉटिक होगी, यानी यह जंगली या पालतू जानवरों से शुरू होगी और फिर मनुष्यों को भी संक्रमित करना शुरू कर देगी, जैसा कि ईबोला, एचआईवी/एड्स और कोविड-19 के साथ हुआ।

Disease-X Virus
Disease-X Virus

 

अगली महामारी के लिए क्या तैयारियां करनी होंगी? हम आपको बता देना चाहते ही कि कोविड-19  महामारी की वजह से दुनियाभर में कई करोड़ लोगों मे अपनी जान गंवाई थी, लेकिन किताब के लेखकों का बोलना है कि इससे खतरनाक महामारी आ सकती है। उन्होंने बताया कि इबोला, बर्ड फ्लू और MERS जैसे अन्य वायरस की तुलना में कोविड-19 की मृत्यु दर काफी कम थी। अगली महामारी के लिए हम अपने किस्मत पर निर्भर नहीं रह सकते, और ऐसे हाथ पे हाथ धरे नही रह सकते क्योंकि अगली महामारी का वायरस बहुत ज्यादा खतरनाक होगा।
कोविड-19 से ज्यादातर लोग रिकवर हो गए थे। हालांकि, ईबोला की मृत्यु दर 67% है, वहीं बर्ड फ्लू की 60 और MERS की 34 प्रतिशत है। भविष्य में आने वाली महामारियों से बचने के लिए वैक्सीन और इलाज पर रिसर्च होना जरूरी है। साथ ही हेल्थ सिस्टम और निगरानी को मजबूत करना होगा। अगली महामारी कब आएगी इसकी तारीख आज और काम में निश्चित नहीं की जा सकती है, लेकिन इस वायरस का सामना करने के लिए हमे पहले से तैयारी शुरू जरूर कर सकते हैं।

Disease-X Virus
Disease-X Virus

 

*सूचना:* लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। आपके कुछ सवाल है तो हमे कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

यह भी पढ़े : आजमगढ़ जिले में दुकान खोलते समय पिता और पुत्र की हत्या की गई ,कस्टमर से दूसरे दुकानदार से विवाद के बिच हुआ यह कांड

यह भी पढ़े : sehaj arora And gurpreet kaur कौन हैं?

2 thoughts on “Covied-19 से ज्यादा खतरनाक वायरस जिसक नाम है Disease-X Virus, करोड़ लोगो की जान खतरे में है।”

Leave a Comment

Top Upcoming Phones in July 2025 Vivo T4 Ultra launch date in India Hyundai Verna SX+ Launched 2025 | ₹13.79 लाख में Luxury Sedan! 2025 Kawasaki Z900 launched at Rs 9.52 lakh Upcoming Mobile Phones India June 2025